{"_id":"66f13389a20e6c842602d1ce","slug":"student-lost-his-eyesight-due-to-headmaster-s-beating-mother-filed-case-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : प्रधानाध्यापक ने इतनी बेरहमी से पीटा कि कक्षा छह के छात्र की आंख की चली गई रोशनी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : प्रधानाध्यापक ने इतनी बेरहमी से पीटा कि कक्षा छह के छात्र की आंख की चली गई रोशनी, मुकदमा दर्ज
Mon, 23 Sep 2024 02:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:53 PM IST
सार
नेवारी गांव की श्रीमती पत्नी अयोध्या प्रसाद का बेटा आदित्य कुशवाहा (12) नेवारी कंपोजिट विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। नौ मार्च को वह स्कूल में पढ़ने गया था। आरोप है कि भरवारी निवासी प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र तिवारी ने आदित्य कुशवाहा को बांस की डंडी से पिटाई की। इस दौरान डंडी आदित्य के बाएं आंख में लग गई। आदित्य रोते हुए घर पहुंचा।
विज्ञापन
छात्र की पिटाई। सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सदर ब्लॉक के नेवारी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने एक बच्चे की पिटाई के दौरान डंडी लगने से एक छात्र की आंख की रोशनी चली गई। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नेवारी गांव की श्रीमती पत्नी अयोध्या प्रसाद का बेटा आदित्य कुशवाहा (12) नेवारी कंपोजिट विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। नौ मार्च को वह स्कूल में पढ़ने गया था। आरोप है कि भरवारी निवासी प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र तिवारी ने आदित्य कुशवाहा को बांस की डंडी से पिटाई की। इस दौरान डंडी आदित्य के बाएं आंख में लग गई। आदित्य रोते हुए घर पहुंचा।
विज्ञापन
परिजन उसे इलाज के लिए सदगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट ले गए। वहां आंख का दो बार ऑपरेशन हुआ। इसके बाद भी आंख की रोशनी वापस नहीं आई। श्रीमती ने बताया कि एक अप्रैल को उसने बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी। सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन