फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Student leap from the roof of the examination center, serious

परीक्षा केंद्र की छत से कूदी छात्रा, गंभीर

Sun, 03 Mar 2019 12:50 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 03 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Student leap from the roof of the examination center, serious
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
इमामगंज (कौशाम्बी)। महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज आलमचंद्र बजहा में इंटर अंग्रेजी का पेपर देने के बाद एक छात्रा ने स्कूल की छत से कूद कर जान देने का प्रयास किया। छात्रा के आत्मघाती कदम उठाने से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन इलाज के लिए उसे पीएचसी मूरतगंज लाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


चायल तहसील के बसेढ़ी गांव निवासी मानसिंह की बेटी विद्योत्तमा इंटरमीडिएट की छात्रा है। शनिवार को अंग्रेजी का अंतिम पेपर था। परीक्षा में विद्योतमा भी शामिल हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद कक्ष निरीक्षकों ने कॉपियां ली और छात्राओं को घर जाने के लिए गेट खुलवा दिया। इस बीच विद्योत्तमा कॉलेज स्टाफ को चकमा देकर गेट की तरफ आने के बजाय सीढ़ी के रास्ते छत पर चढ़ गई। लोगों ने छात्रा को छत की बाउंड्री पर देखा तो चीख पड़े। उसे बचाया जाता, इससे पहले छात्रा छत से कूद पड़ी। घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रिंसिपल रामबहादुर ने स्कूल के वाहन से विद्योत्तमा को पीएचसी मूरतगंज में भर्ती कराया। यहां देर शाम हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वहीं प्रिंसिपल, महेश्वरी प्रसाद इंका, आलमचंद्र बजहा रामबहादुर का कहना है कि छात्रा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पहले के पेपर में भी उसने इस तरह की हरकत की थी। इस बाबत घरवालों को बताया गया था। छात्रा के घरवाले भी जानते थे, इसी वजह से वह उसे बड़ी बहन के साथ परीक्षा केंद्र भेजते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed