{"_id":"5cb23577bdec22144f418b1c","slug":"student-did-the-research-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक प्रयोगशाला, शोध संस्थान का भ्रमण सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक प्रयोगशाला, शोध संस्थान का भ्रमण सम्पन्न
Sun, 14 Apr 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। जिला विज्ञान क्लब की ओर से शनिवार को जिले के विभिन्न स्कूल-कालेजों से चयनित 55 छात्र-छात्राओं के जत्थे को मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज भ्रमण कराया गया। बच्चो को इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स लैब, कम्प्यूटर आर्किटेक्चर लैब आदि का भ्रमण एवं अध्ययन कराया गया। बाद में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
वैज्ञानिक प्रयोशाला, शोध संस्थान के भ्रमण व अध्ययन कार्यक्रम के तहत विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में धर्मा देवी इंका केन, जनता इंटर कॉलेज पहाड़पुर, अनवारुल हक सिद्दीकी इंका रसूलपुर टप्पा, महगांव इंका के 55 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के प्रोप्रेसर विजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि भ्रमण कार्यक्त्रस्म के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक सोच,कार्य व्यवहार को बढ़ावा देना एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनको उचित अवसर प्रदान करना है। भ्रमण के माध्यम से बच्चों ने मोबाईल नेटवर्किंग, डाटा कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के बारे में गहन अध्ययन किया।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक वसीम अहमद ने कहा कि भ्रमण के द्वारा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न कर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कैरियर को स्थापित करने के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है। इस दौरान समन्वयक ने सभी लोगो को अधिकतम मतदान के लिए प्रेरित किया। बच्चों के मध्य वैज्ञानिक भ्रमण से सम्बंधित मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ ओपी गुप्ता, धनवंतरी कुमार, संजय प्रजापति आयुष साहू, प्रताप सिंह पंकज केसरवानी, अदनान अहमद हिबा नजीब आदि उपस्थित रहे।