फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Strong storm destroys mango crop, causing huge losses to orchardists

Kaushambi News: तेज आंधी ने उजाड़ी आम की फसल, बागवानों को भारी नुकसान

Fri, 15 May 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 15 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Strong storm destroys mango crop, causing huge losses to orchardists
मोहम्मद आसिफ
क्षेत्र में बुधवार शाम को आई तेज आंधी ने क्षेत्र के बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस बार आम की पैदावार पहले से ही कम थी, आंधी ने बची हुई फसल भी बर्बाद कर दी। अधिकांश कच्चे आम पेड़ों से टूटकर गिर गए, जिससे बागवानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गिरे हुए आमों की बाजार में कोई कीमत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

बागवानों का कहना है कि इस बार फसलों पर लगातार मौसम की मार पड़ रही है। पहले समय पर बारिश नहीं हुई, फिर तेज गर्मी ने पेड़ों को प्रभावित किया और अब आंधी ने बची हुई उम्मीद भी खत्म कर दी। जिन किसानों ने बाग ठेके पर लेकर खेती की थी, उनके लिए यह नुकसान और भी बड़ा साबित हो रहा है। कई परिवारों की सालभर की आमदनी आम की फसल पर ही निर्भर रहती है।
विज्ञापन


तीन बाग ठेके पर ले रखे हैं। आंधी से बागों में लगभग 35 से 40 बोरा आम गिर गए। यही आम पक कर तैयार होते तो करीब 100 बोरे के बराबर उत्पादन मिलता। अब ठेके की रकम निकालना भी मुश्किल हो गया है और भारी आर्थिक नुकसान सामने है। - सरफराज अहमद, फतेह शाह पूरवा
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आंधी ने आम की पूरी फसल चौपट कर दी। पेड़ों से गिरे आमों का कोई खरीदार नहीं मिल रहा है। कौड़ियों के भाव भी लोग पूछने को तैयार नहीं हैं। इससे बागवानों को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है और मेहनत पूरी तरह बेकार हो गई है। - संजय सोनकर, फरीदगंज

बाग में लगभग 120 बोरी आम गिर गया। पूरा बाग उजड़ गया और हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। इस बार की फसल से परिवार को काफी उम्मीद थी, लेकिन आंधी ने सारी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया। - मोहम्मद आसिफ, पुरवा


जिले भर में लगभग 580 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम की बुवाई हुई है। बुधवार को आई तेज आंधी के कारण करीब 10 प्रतिशत आम के फल गिर गए हैं। किसानों से भी नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है। - प्रमोद सिंह, उद्यान निरीक्षक

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed