{"_id":"57ab79c14f1c1b0445ee5292","slug":"strike-in-dwaba","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों में कामकाज हो गया ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों में कामकाज हो गया ठप
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले राज्य कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार को पहले दिन हड़ताल में 27 विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। विभागों में काम-काज ठप रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कई मांगों को लेकर राज्यकर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को पहले दिन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले 27 विभागों के कर्मचारियों ने कामकाज नहीं किया। इसमें कलक्ट्रेट, विकास भवन आदि के कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने डॉयट मैदान में धरना दिया। शासन को चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं हुईं तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इस मौके पर मोती सिंह, इं.फखरुल हसन, इं.एके शर्मा, इं.ज्ञान सिंह, इं.सुनील यादव, इं.उमेश कुमार, केपी लाल, अलीम मलिक, मो. नाजिम, अतुल कुमार त्रिपाठी, दिनेश कुमार मिश्र आदि रहे।