फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Strain over disputed land in Kevatarah

केवटरहा में विवादित भूमि को लेकर तनाव

Wed, 24 Jul 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Strain over disputed land in Kevatarah
केवटरहा में विवादित भूमि को लेकर तनाव
विज्ञापन

कभी भी हो सकता है कि खून-खराबा, एक पक्ष ने एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के केवटरहा गांव में विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में तनातनी बनी हुई है। इससे पहले एक पक्ष ने मंगलवार को एसपी को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

केवटरहा निवासी शिवधारी, लालजी, रामलखन, रामधनी, परनियां आदि ने बताया कि गांव में उनकी भूमि खाली पड़ी हुई है। इसका विवाद चल रहा है। मामला अदालत में विचाराधीन है। पीड़ितों की मानें तो इसके बाद भी दूसरा पक्ष भूमि पर कब्जे का प्रयास कर रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी हुई है। कई बार कहासुनी हो चुकी है। इससे किसी रोज कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। बताया कि इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की जा चुकी है। उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद भी राजस्व कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। तनाव को देखते हुए ग्रामीण दहशत में हैं। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पश्चिमशरीरा एसओ को राजस्व कर्मियों की मदद लेकर मामला निस्तारित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed