फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   STP to be built in Sirathu at a cost of Rs 4 crore

Kaushambi News: सिराथू में चार करोड़ रुपये से बनेगा एसटीपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
STP to be built in Sirathu at a cost of Rs 4 crore
जिले में पहली बार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना साकार होने जा रही है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत सिराथू नगर पंचायत में लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से नाला अवरोधन मोड़ और एसटीपी निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

यह परियोजना न केवल जिले की पहली एसटीपी परियोजना होगी, बल्कि शहरी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक जल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी साबित होगी।
विज्ञापन


अब तक जिले के किसी भी नगर निकाय में सीवेज शोधन की वैज्ञानिक व्यवस्था नहीं थी। घरों और बाजारों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे नालों के माध्यम से जल स्रोतों तक पहुंचता रहा है। इससे पर्यावरण प्रदूषण के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई परियोजना के लागू होने के बाद गंदे पानी का उपचार कर उसे निर्धारित मानकों के अनुरूप निस्तारित किया जाएगा। इसके बन जाने से नगर पंचायत के करीब 20 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।

योजना के तहत सिराथू नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख नालों को अवरोधित कर उनका मोड़ किया जाएगा और लगभग 1000 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता वाला आधुनिक एसटीपी स्थापित किया जाएगा।
संयंत्र में सीवेज संग्रहण, उपचार, स्लज प्रबंधन और जल शोधन की संपूर्ण व्यवस्था विकसित की जाएगी। उपचारित जल को पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप छोड़ा जाएगा, जिससे स्थानीय जल स्रोतों पर प्रदूषण का दबाव कम होगा। इसके निर्माण के लिए 15 महीने का समय सीमा रखा गया है।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह का मानना है कि परियोजना के क्रियान्वयन से नगर पंचायत क्षेत्र में जलभराव की समस्या में कमी आएगी और स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही भविष्य में बढ़ती आबादी और शहरी विस्तार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना आधारभूत ढांचे को भी सुदृढ़ करेगी।

चेयरमैन राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव अनुसार यह परियोजना कौशाम्बी में आधुनिक शहरी सुविधाओं के विकास की दिशा में एक नई शुरुआत है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत बनने वाला यह एसटीपी आने वाले वर्षों में अन्य नगर निकायों के लिए भी मॉडल परियोजना बन सकता है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि जिले के शहरी विकास को भी नई गति मिलेगी।



जिले का पहला एसटीपी परियोजना क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा।
-- योगेश कुमार गौड़, सिराथू एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed