फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   stop the overloading

एक पखवाड़े के भीतर रोकें जिले में ओवरलोडिंग : केशव

Sat, 08 Dec 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 08 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
stop the overloading
कौशाम्बी

विज्ञापन
 गृह जनपद आए सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ सिराथू में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पात्रों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के साथ-साथ बालू-गिट्टी की ओवरलोडिंग पर टीम बनाकर शिकंजा कसने के भी निर्देश दिए। ओवरलोडिंग रोकने के लिए केशव ने अधिकारियों को 15 दिनों की मोहलत दी है।

डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा बिजली विभाग से शुरू की। उन्होंने सौभाग्य योजना की प्रगति जानने के बाद अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि एक भी घर रोशन होने से छूटने न पाए। जहां-जहां कनेक्शनों की संख्या बढ़ी है, वहां के ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाएं। खनन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने खान निरीक्षक, परिवहन, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि जिले की सड़कों पर ओवरलोड वाहन फर्राटा न भरने पाएं। हर हाल में टीम गठित कर मामले में कार्रवाई करें। उन्होंने 15 दिन के भीतर ओवरलोडिंग पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


राम गंगा कैनाल व अन्य नहरों की समीक्षा करते हुए उन्होंने एक्सईएन को कड़ी हिदायत दी और टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस एवं समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। सड़क निर्माण के कार्यों की समीक्षा करते हुए डिप्टी सीएम ने पीडब्ल्यूडी समेत अन्य कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, पेंशन व छात्रवृत्ति की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक भी पात्र के न छूटने पर जोर दिया। समीक्षा बैठक में विधायक चायल संजय गुप्ता, विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, सीडीओ इंद्रसेन सिंह, एसपी प्रदीप गुप्ता के अलावा संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed