{"_id":"5c913a18bdec22143c034d38","slug":"stoning-at-vande-bharat-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत एक्स्प्रेस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत एक्स्प्रेस पर पथराव
Wed, 20 Mar 2019 12:36 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
train 18
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (कौशाम्बी)/प्रयागराज। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बसे कोखराज के विदनपुर गांव के समीप मंगलवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पथराव किया। गनीमत रही कि ट्रेन अथवा उस पर सवार यात्रियों का किसी तरह कोई नुकसान नहीं हुआ।
दिल्ली से चलकर वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को अपराह्न 11.40 बजे जैसे ही विदनपुर गांव के समीप पहुंची। दो युवकों ने ट्रेन में पथराव शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर मौजूद ग्रामीणों ने दौड़ाया तो उपद्रवी युवक भाग निकले। सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल कोखराज व जीआरपी चौकी प्रभारी हरि सिंह मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को इकट्ठा कर युवकों के बारे में जानकारी की गई। पर, कोई सुराग नहीं लग सका। जीआरपी चौकी प्रभारी का कहना है कि ट्रेन में पथराव की सूचना मिलने पर वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर गए थे। लेकिन तब तक सभी फरार हो चुके थे। हालांकि ट्रेन सवार यात्रियों का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मामले में एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने कहा कि पथराव करनेवालों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही आरपीएफ और जीआरपी रेलवे के नियमों के तहत कार्रवाई करेगी।