फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sticks were used among the bandits, eight including women injured

Kaushambi News: पट्टीदारों के बीच चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत आठ जख्मी

Tue, 28 Jan 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 28 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Sticks were used among the bandits, eight including women injured
नगर कोतवाली के टेवां गांव में शनिवार दोपहर भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में महिलाओं समेत आठ लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

टेवां निवासी मुकेश कुमार का छोटे भाई विजय से भूमि विवाद चल रहा है। इसे लेकर इनके बीच आए दिन विवाद होता रहता है। शनिवार दोपहर हुए विवाद के दौरान बात बढ़ने पर दोनों के परिजन लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट में मुकेश कुमार की तरफ से उसकी पत्नी रचना देवी, रमेश, मुकेश, रजनी व सुनीता को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ से विजय, उसकी पत्नी अनीता, तथा भाभी विनीता घायल हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। मंझनपुर इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि एक पक्ष से रचना देवी की तहरीर पर उसके देवर विजय, जेठानी विनीता व देवरानी अनीता के खिलाफ केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से अनीता की तहरीर पर दिनेश कुमार, दिनेश चंद्र, रमेश कुमार और रचना देवी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

----

चाचा-चाची पर मारपीट व चचेरे भाई पर छेड़खानी का आरोप

इलाके की एक युवती ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर मारपीट के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि शनिवार सुबह वह घर पर सो रही थी। परिवार के बाकी सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान चाचा कुलदीप त्रिपाठी, चाची अर्चना व चचेरा भाई विशेष रंजिश के चलते गालियां देने लगे। विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया।

आरोप है कि चचेरे भाई ने अश्लील हरकत भी की। परिजनों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में छेड़खानी का आरोप निराधार लग रहा है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed