फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sticks on two sides, seven injured on minor matter

मामूली बात पर दो पक्षों में लटकी लाठी, सात घायल

Sun, 29 Dec 2019 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sticks on two sides, seven injured on minor matter
मामूली बात पर दो पक्षों में चलीं लाठियां, सात घायल
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के नसरुल्लापुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। इलाके के नसरुल्लापुर गांव में शनिवार सुबह मामूली बात पर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इससे सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि नसरुल्लापुर निवासी रामभजन का पड़ोसी दिलसुख से विवाद है। शनिवार सुबह दिलसुख की बकरी ने रामभजन के दरवाजे पर गंदगी फैला दी। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे से लैश होकर मौके पर आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में रामभजन, उसके भाई शिवभजन, पत्नी सुरेखा आदि घायल हो गईं। वहीं दूसरी ओर से दिलसुख, उसकी बहन रेखा, भाभी मनोरमा व भाई शिवसुख आदि घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद दोनों तरफ के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। एसओ योगेश तिवारी ने जांच के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed