{"_id":"67bb7a9e5674c37b93061e7a","slug":"sticks-crackled-between-two-sides-ten-injured-including-former-head-three-seriously-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-122377-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दो पक्षों में चटकीं लाठियां, पूर्व प्रधान समेत दस जख्मी, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दो पक्षों में चटकीं लाठियां, पूर्व प्रधान समेत दस जख्मी, तीन गंभीर
विज्ञापन
पथरावां गांव में पिटाई से घायल पप्पू सिंह।
- फोटो : mathura
सैनी के पथरावां का मजरा काजीपुर गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। इस दौरान दोनों पक्ष से पूर्व प्रधान समेत 10 लोग जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी कड़ा भेजा गया। तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
काजीपुर निवासी पूर्व प्रधान बचन सिंह यादव के भाई कुलवंत सिंह रविवार सुबह अलीपुर जीता बाजार से घर लौट रहे थे। इस बीच महेंद्र सिंह के बेटे सचिन ने कुलवंत को बाइक से टक्कर मार दी। इसकी शिकायत पूर्व प्रधान ने पुलिस से की। इसकी जानकारी सचिन व उसके पक्ष के लोगों को हुई तो वह आग-बबूला हो गए।
पुलिस के मुताबिक गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी व कुल्हाड़ी चली। मारपीट में पूर्व प्रधान समेत उनकी पत्नी विमला देवी, भतीजा पप्पू यादव, कुलवंत की पत्नी अंजू देवी के अलावा दूसरे पक्ष से कल्लू सिंह, भूप सिंह, इंद्रराज, महेंद्र सिंह, सचिन व केला देवी घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने पूर्व प्रधान बचन सिंह व दूसरे पक्ष से भूप सिंह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। दोनों तरफ से शिकायती पत्र लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।