फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sticks cracked between two sides for digging soil in the field, four injured

Kaushambi News: खेत में मिट्टी खुदाई को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठी, चार जख्मी

Fri, 03 May 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 03 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Sticks cracked between two sides for digging soil in the field, four injured
खेत में मिट्टी खुदाई को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठी, चार जख्मी
विज्ञापन

-- सैनी कोतवाली के रामपुर धमावां गांव में बुधवार शाम हुई घटना, सात पर केस

संवाद न्यूज एजेंसी

मंझनपुर। सैनी कोतवाली के रामपुर धमावां गांव में बुधवार शाम खेत से मिट्टी की खुदाई को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दोनों पक्ष के चार लोग जख्मी हो गए। मामले में पुलिस ने एक-दूसरे की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


रामपुर धमावां निवासी महेंद्र तिवारी व ब्रह्मदत्त तिवारी के बीच भूमि विवाद चल रहा है। विवादित खेत से मिट्टी की खुदाई कराने को लेकर बुधवार शाम दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। इनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष से महेंद्र, सुरेंद्र व दूसरे पक्ष से ब्रह्मदत्त, विनोद समेत चार लोग जख्मी हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद महेंद्र की तहरीर पर ब्रम्हदत्त, विनोद, विपिन, कृष्णानंद व ब्रह्मदत्त की तहरीर पर महेंद्र, सुरेंद्र और मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed