फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   STF raided Bharwari, picked up three shopkeepers

एसटीएफ ने भरवारी में की छापेमारी, तीन दुकानदारों को उठाया

Fri, 13 Aug 2021 12:27 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 13 Aug 2021 12:27 AM IST
सार

प्रयागराज एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को भरवारी कस्बे में छापा मारकर कर तीन मोबाइल दुकानदारों को हिरासत में लिया है। टीम के छापा मारने की खबर से जिले की पुलिस इंकार कर रही है।

विज्ञापन
STF raided Bharwari, picked up three shopkeepers
arrest - फोटो : istock

विस्तार

प्रयागराज एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को भरवारी कस्बे में छापा मारकर कर तीन मोबाइल दुकानदारों को हिरासत में लिया है। टीम के छापा मारने की खबर से जिले की पुलिस इंकार कर रही है। पकड़े गए दुकानदारों को एसटीएफ की टीम प्रयागराज ले गई है।
विज्ञापन


एसटीएफ की टीम बृहस्पतिवार को नगर पालिका पहुंची और तीन मोबाइल विक्रेताओं को उठा लिया। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक टीम के लोग पकड़े गए दुकानदारों को अपनी गाड़ी में भरकर मंझनपुर की तरफ चले आए। हालांकि वह लोग मंझनपुर में न तो पुलिस ऑफिस गए और न ही कोतवाली। टीम सभी को लेकर करारी के रास्ते प्रयागराज रवाना हो गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। इस बाबत एएसपी समर बहादुर का कहना है कि उन्हें किसी बाहरी फोर्स के छापा मारने की जानकारी नहीं है। जिले में इस तरह से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

जेल में बंद हत्या के आरोपी की इलाज के दौरान मौत

जेल प्रशासन ने प्रयागराज के अस्पताल में कराया था भर्ती
मंझनपुर। हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद एक बंदी की बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन उसका इलाज प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में कराया जा रहा था। जेल प्रशासन ने बंदी के मौत की सूचना विभागीय अफसरों व मृतक के घरवालों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरामुफ्ती कोतवाली के मलाक मोहिउद्दीनपुर निवासी राजेश उर्फ हीरो (25) के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में हत्या, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज थे। छह सितंबर वर्ष 2020 को राजेश उर्फ हीरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया गया। राजेश जिला जेल में बंद था। इन दिनों वह बीमार था। राजेश को बुखार आ रहा था। राजेश का इलाज जेल के अस्पताल में कराया जा रहा था। बुधवार को उसकी हालत बिगड़ी तो जेल प्रशासन के लोग इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाए।

यहां से चिकित्सकों की उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह राजेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर जेलर राकेश सिंह ने उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है। जेलर ने बताया कि राजेश के खिलाफ पूरामुफ्ती थाना में कई संगीन मामले दर्ज थे। कई दिनों से वह बीमार था। बुधवार की शाम को वह बेसुध हो गया था। जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसको एसआरएन रेफर किया गया। इलाज के दौरान बंदी की मौत हो गई।

पुरानी रंजिश में भाई-बहन को पीटा, केस दर्ज
मंझनपुर। सदर कोतवाली के कोडर गांव निवासी रोहित का किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद है। दो दिन पहले इसी विवाद को लेकर पड़ोसी से रोहित की कहासुनी हुई थी। इसी खुन्नस में बुधवार शाम पड़ोसी ने रोहित को पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल होने पर उसकी बहन बीच-बचाव के लिए पहुंची तो उसे भी पीटा गया। घटना देख स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। रोहित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। 

पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास
कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी का कहना है कि बुधवार शाम वह घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत गए थे। आरोप है कि इस बीच पड़ोस में रहने वाला युवक जबरन घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। शाम को घर पहुंची मां ने किशोरी ने आपबीती बताया तो वह सन्न रह गई। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पड़ोसियों नें युवक को पीटकर किया, लहूलुहान
सैनी कोतवाली के मुगहरी गांव में पड़ोसियों ने युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। शोरगुल पर पहुंचे गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
मुगहरी निवासी विनोद कुमार का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। दोनों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी है। बुधवार दोपहर भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। झड़प के बाद पड़ोसी ने युवक पर हमला बोल दिया। पड़ोसी ने विनोद को जमकर पीटा। इस बीच पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती के साथ उसी गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। यह सिलसिला पिछले चार साल से चल रहा है। अब युवती का कहना है कि आरोपी शादी करने से इंकार कर रहा है। विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट भी करता है। प्रेमी की दगाबाजी को लेकर युवती ने परिजनों से आपबीती बताया तो वह लोग परेशान हो उठे। बृहस्पतिवार को घटना की शिकायत युवती ने एएसपी समर बहादुर से की है। 


पड़ोसी के घर बरपा दबंगों का कहर
कौशाम्बी कोतवाली के बदलिया की बाग गांव में बुधवार शाम दबंगों ने राजबहादुर के घर पर चढ़कर मारपीट की। घर में रखे गृहस्थी के समान को भी तोड़ डाला गया। शोरगुल पर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की शिकायत राजबहादुर ने पुलिस से की है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed