फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   STF raided and caught stolen diesel from a tanker

Kaushambi News: एसटीएफ ने छापेमारी कर पकड़ा एक टैंकर चोरी का डीजल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
STF raided and caught stolen diesel from a tanker
महेवाघाट काेतवाली के समीप शुक्रवार शाम एसटीएफ ने छापा मारकर डीजल से भरा एक टैंकर पकड़ लिया। जांच के दौरान पता चला कि चोरी कर डीजल कालाबाजरी के लिए मध्यप्रदेश भेजा जा रहा था। डीएसओ ने जांच के बाद पूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई का निर्देश दिया। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर
विज्ञापन

अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ लिया।
मध्य प्रदेश के मुकाबले उत्तर प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थ सस्ते हैं। डीजल की कीमत में तो तकरीबन सात रुपये लीटर का अंतर है। इसे देखते हुए प्रयागराज डिपो से निकलने वाले टैंकरोंं से सेटिंग कर मध्य प्रदेश के पंप मालिकों को दो रुपये प्रति लीटर कम पर डीजल-पेट्रोल बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

कंपनियों को अचानक खपत में अंतर दिखने पर जांच शुरू की गई तो पता चला कि डीजल-पेट्रोल की काबालाजारी हो रही है। इसकी जानकारी पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद पूरे प्रकरण की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ फील्ड यूनिट के उपनिरीक्षक रणेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार शाम अपनी टीम व कोतवाली पुलिस के साथ महेवाघाट में छापा मारकर एक टैंकर रोक लिया। टैंकर में 18 सौ लीटर डीजल भरा था। जानकारी होते ही डीएसओ मंगेश मौर्या ने पूर्ति निरीक्षक को जांच के बाद निर्देश दिया कि वह एफआईआर कराएं।

पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर महेवाघाट पुलिस ने कोखराज के राला निवासी टैंकर चालक दीपक कुमार व सिंघिया निवासी सचिन करवरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में एसटीएफ को पता चला यह गिरोह मध्यप्रदेश के कई शहरों में कालाबाजारी का तेल बेचता है। अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर एसटीएफ अब अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed