फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   STF Prayagraj nabs four members of Solver gang in pet exam

पेट की परीक्षा में एसटीएफ प्रयागराज ने सॉल्वर गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा

Wed, 25 Aug 2021 05:08 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Aug 2021 05:08 PM IST
सार

एटीएफ को सूचना मिली थी कि पेट की परीक्षा में सॉल्वर गैंग के लोग मौजूद हैं। एसटीएफ ने गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा। गिरोह के अन्य सदस्य मौका पाकर भाग निकले।

विज्ञापन
STF Prayagraj nabs four members of Solver gang in pet exam
arrest - फोटो : istock

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन (पेट) परीक्षा में साल्वर गैंग के सरगना सहित चार सदस्यों को मंगलवार को प्रयागराज एसटीएफ छापेमारी कर दुर्गा देवी इंटर कॉलेज से गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के सदस्य फर्जी आधार कार्ड, प्रवेश पत्र और इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस के जरिए नकल करा रहे थे। सभी के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एसटीएफ प्रभारी प्रयागराज नवेंदु कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग पेट परीक्षा में संगठित रूप से नकल कराने की फिराक में हैं। खुफिया इनपुट के आधार पर कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा चौराहा से टीम ने तीन लोगों को पकड़ा। इनकी निशानदेही पर परीक्षा केंद्र श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में परीक्षा दे रहे पंकज कुमार को दबोचा गया।
विज्ञापन


पंकज दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल सिंह पुत्र बुआ सिंह निवासी कपासी कला कोरांव प्रयागराज, अभिषेक सिंह पुत्र गणेश प्रसाद सिंह निवासी वैधवा कला जनपद प्रयागराज, उदय सिंह पुत्र हरिहर प्रसाद निवासी संसारपुर, कोरांव, प्रयागराज शामिल हैं। सरगना राहुल ने बताया कि हम लोग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराकर पास होने वाले अभ्यर्थियों की तलाश करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल अभ्यर्थी की जगह साल्वर को बैठाकर परीक्षा पास कराने का ठेका लिया जाता था। केंद्र पर सेटिंग करने के अलावा पेपर आउट कराकर परीक्षा केंद्र पर मूल अभ्यर्थी के पास नकल सामग्री भिजवाने का भी काम करते थे। नकल कराने में ब्लूटूथ डिवाइस का भी प्रयोग किया जाता है। एसटीएफ ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में धारा 419, 420, 467, 468 व 471 व भारतीय दंड संहिता की धारा 3, 6 व 10 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

साल्वर गैंग के पास से यह समान हुआ बरामद
  • चार ब्लूटूथ माइक डिवाइस
  • एक शैडो बनियान इलेक्ट्रानिक सिम कार्ड डिवाइस
  • छह मोबाइल फोन
  • एक पेट पुस्तिका
  • एक ओएमआर शीट
  • एक ओएमआर कोषागार शीट
  • एक प्रवेश पत्र की शीट
  • एक कूटरचित आधार कार्ड
  • एक स्कूटी
  • 43 मोबाइल स्क्रीन शॉट
  • एक पैन कार्ड
  • 24 हजार नकद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed