फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   step mother killed seven years child

पिपरी में गला घोटकर सात वर्षीय बालक को मार डाला!

Thu, 06 Feb 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
step mother killed seven years child
step mother killed seven years child - फोटो : KAUSHAMBI
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गेरिया खालसा गांव में मंगलवार रात एक सात वर्षीय बालक की हत्या कर दी गई। उसे संभवत: गला घोटकर मौत के घाट उतारा गया है। शक सौतेली मां पर है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गेरिया खालसा निवासी चंदन मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। मंगलवार रात वह, उसकी बीवी और तीनों बच्चे एक ही कमरे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे नींद खुलने पर चंदन ने पत्नी निमता देवी से पानी मांगा। चंदन के मुताबिक तभी उसकी नजर बेटे अरुण (7) पर पड़ी। अरुण की नाक से खून निकल रहा था। गले में ऐसा निशान था, जिससे अनुमान लगाया गया कि उसकी गला घोटकर हत्या की गई है। बेटे को मृत पड़ा देख चंदन सहित परिवार के अन्य सदस्य चीख पड़े। रोने की आवाज सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों के साथ पुलिस को भी शक है कि सौतेली मां ने गला घोटकर अरुण को मौत की नींद सुलाया है। अरुण के दादा सूरजदीन ने पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि इसमें किसी पर हत्या करने का आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

अक्सर अरुण और उसकी बहन रेशमा को पीटती थी शौतेली मां
चायल। मां का साया सिर से उठने के बाद अरुण और उसकी बड़ी बहन रेशमा ने तमाम यातनाएं झेलीं। दोनों बच्चों को शौतेली मां अक्सर पीटती थी। भोजन तक ठीक ढंग से नहीं दिया जाता था। इसी का नतीजा है कि अरुण की मौत के बाद हर कोई सौतेली मां पर शक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेरिया खालसा निवासी चंदन की पहली शादी सुगनी देवी से हुई थी। करीब पांच साल पहले प्रसव के दौरान सुगनी की मौत हो गई। सुगनी से चंदन के दो बच्चे अरुण और रेशमा थे। सुगनी की मौत के बाद चंदन ने निमता से दूसरी शादी कर ली। बताया जाता है कि निमता एक बेटी आरती को साथ लेकर आई थी। वह आरती को तो प्यार करती है। पर, दोनों सौतेले बच्चों अरुण और रेशमा को प्रताड़ित ही करती रहती है। मोहल्ले वालों का कहना है कि चंदन के मजदूरी पर चले जाने के बाद वे बच्चों को बात-बात पर पीटती है। रूखा-सूखा भोजन देती है। तरह खाकर कभी-कभी परिवार के अन्य लोग या मोहल्ले वाले बच्चों को खाना

प्राथमिक जांच में गला घोटकर हत्या की बात सामने आई है। सौतेली मां पर शक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। तस्वीर साफ होने के बाद हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
अतुल कुमार सिंह-इंस्पेक्टर, पिपरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed