फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   speeding truck collided with a bike, two people died, residents of Chitrakoot

Kaushambi : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, चित्रकूट के रहने वाले थे

Fri, 10 Feb 2023 09:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 09:04 PM IST
सार

महेवाघाट कोतवाली इलाके के टिकरा गांव के समीप शुक्रवार दोपहर महेवाघाट-ओसा मार्ग पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई। इसी बीच मौका पाकर चालक ट्रक की रफ्तार बढ़ाकर महेवाघाट कोतवाली की तरफ भाग गया।

विज्ञापन
speeding truck collided with a bike, two people died, residents of Chitrakoot
accident in kaushambi - फोटो : prayagraj

विस्तार

महेवाघाट कोतवाली इलाके के टिकरा गांव के समीप शुक्रवार दोपहर महेवाघाट-ओसा मार्ग पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई। इसी बीच मौका पाकर चालक ट्रक की रफ्तार बढ़ाकर महेवाघाट कोतवाली की तरफ भाग गया। हादसे की जानकारी पर चित्रकूट जिले के राजापुर कोतवाली की पुलिस ने बैरीकेडिंग कर ट्रक को रोक लिया।

विज्ञापन


चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली इलाके लौढि़या खुर्द निवासी फेरम सिंह (48) और खोह निवासी उमाशंकर सिंह उर्फ पिंटू (35) ट्रक मालिक थे। दोनों के ट्रक से प्रतापगढ़ जिले में बालू गई थी। शुक्रवार दोपहर उमाशंकर व फेरम सिंह बाइक से तकादा करने प्रतापगढ़ जा रहे थे। जैसे ही ये लोग टिकरा गांव के सामने पहुंचे तभी ओसा की तरफ से महेवाघाट की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार छिटककर काफी दूर जा गिरे।
विज्ञापन


घटना के बाद चालक ट्रक लेकर महेवाघाट की तरफ भागा। लोगों की सूचना पर महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने ट्रक रोकना चाहा, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। बाद में स्थानीय पुलिस की सूचना पर राजापुर कोतवाली पुलिस ने बैरीकेडिंग कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। जख्मी बाइक सवारों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक के नंबर से हुई शवों की पहचान

बाइक सवारों की मौत हो जाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक के नंबर को ट्रेस किया। इसी के आधार पर मृतकों की शिनाख्त हो सकी। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद

ट्रक की रफ्तार देख सहम गए थे ग्रामीण

टिकरा के भगवती प्रसाद, दीपक सिंह आदि का कहना है हादसे के बाद चालक ने तेज रफ्तार में लहराते हुए महेवाघाट की तरफ गाड़ी दौड़ा दी। इससे अफरातफरी मच गई। वाहन चालक और राहगीर सड़क किनारे खड़े हो गए। ट्रक चालक लगातार हार्न भी बजाए जा रहा था। लोगों की सूचना पर महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने भी ट्रक चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। बाद में राजापुर (चित्रकूट) पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ा और उसे महेवाघाट कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed