{"_id":"6a24737b9b18ae6279065a8d","slug":"special-coincidences-are-being-formed-on-somvati-amavasya-kaushambi-news-c-3-ald1067-901255-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सोमवती अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सोमवती अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग
Sun, 07 Jun 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या 15 जून को है। इस बार जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी जा रही है। इस दिन एक साथ कई संयोग बन रहे हैं। शास्त्रों के मुताबिक इस दिन स्नान, दान करने का विशेष पुण्य मिलता है।
हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है। पंडित दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस बार साल की पहली सोमवती अमावस्या अधिक मास में पड़ रही है, जिससे इसका फल कई गुना बढ़ जाएगा।
पं. दिनेश के मुताबिक इसके अलावा आनंद योग, मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की श्रद्धा पूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है तथा मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही, यह दिन पितरों के तर्पण और श्राद्ध के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर शुभ मुहूर्त
पंडित दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि हृशीकेश पंचांग के अनुसार, इस बार सोमवती अमावस्या अधिक मास के कृष्ण पक्ष में पड़ रही है। अमावस्या तिथि की शुरुआत 14 जून को दिन में 11:14 बजे शुरू होंगी। 15 जून को सुबह 8:45 तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार 15 जून को सोमवार को अमावस्या मनाई जाएगी।
सोमवती अमावस्या पर क्या करें
सोमवती अमावस्या को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए व्रत रखकर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करें। साथ ही पीपल के वृक्ष की पूजा और उसकी परिक्रमा करनी चाहिए। इस दिन गंगा-यमुना या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।