फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Son of the laborer won gold at the National Karata Championship

मजदूर के बेटे ने नेशनल कराटा चैंपियनशिप स्पर्धा में जीता गोल्ड

Mon, 04 Feb 2019 12:07 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 04 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Son of the laborer won gold at the National Karata Championship
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में रविवार को कराटे की नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में चायल स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा नौ के छात्र ने गोल्ड मेडल जीता। भट्ठा में काम करने वाले मजदूर के बेटे की सफलता से माता-पिता के साथ ही पूरे जिले का मान बढ़ा है।
विज्ञापन


चायल के वार्ड नंबर एक डीहा निवासी बच्चा लाल भट्ठे में मजदूरी करता है। बच्चालाल को तीन बेटा व एक बेटी है। दूसरे नंबर का बेटा मन्नू कस्बे के ही लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। मन्नू कराटे का खिलाड़ी है। कानपुर के ग्रीन पार्क में शनिवार से दो दिवसीय कराटे नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता चल रही है। इसमें 35 किलो वर्ग के फाइनल चैंपियनशिप में 16 वर्षीय मन्नू ने कानपुर के अमित कुमार को 3-5 से हराकर गोल्ड मेडल झटक लिया। इसके पहले दो फरवरी को सेमीफाइनल में मन्नू ने उत्तराखंड के आर्यन द्विवेदी को 5-6 से मात दी थी। मन्नू के पास कराटे का यलो बेल्ट भी है। फाइनल जीतने के बाद मलेशिया में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के विजेता नीरज गुप्ता ने मन्नू को गोल्ड मेडल पहनाया। मन्नू ने सफलता का श्रेय कोच सुरेश चंद्र को दिया। सुरेश चंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय चायल में खेल प्रशिक्षक हैं। मन्नू के गोल्ड मेडल झटकने से परिजनों समेत पूरे गांव के लोग गदगद हैैं। लोग विजेता मन्नू के घर पहुंचकर उसके मां-बाप को बधाइयां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed