{"_id":"5e3087948ebc3e4aea2d280f","slug":"son-killed-his-mother-kaushambi-news-ald2669218192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने ही की थी मां की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने ही की थी मां की हत्या
विज्ञापन
बेटे ने ही की थी मां की हत्या
पिपरी के मखऊपुर में 21 जनवरी की रात हुई थी घटना
फावड़े के बेंत से सिर पर वार कर की थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर गांव में 21 जनवरी को घर के अंदर रामसखी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके जिगर के टुकड़े ने की थी। पुलिस की सख्ती से हफ्ते भर बाद बेटे अंकुश ने मां की हत्या का जुर्म कुबूल किया। पुलिस के मुताबिक फटकार से क्षुब्ध होकर अंकुश ने मां की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
मखऊपुर गांव की रामसखी (55) पत्नी स्वर्गीय धनराज सिंह के चार बेटे हैं। बड़ा बेटा हेमंत दिल्ली के कामधंधा करता है। दूसरे व तीसरे नंबर के अंकुश और समर घर पर ही रहते हैं। जबकि सबसे छोटा बेटा अन्ना मूकबधिर है और वह मंझनपुर स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। 21 जनवरी की रात तीसरे नंबर का बेटा किसी शादी में डीजे बजाने गया था। दो मंजिला घर पर अंकुश और उसकी मां रामसखी ही थे। अंकुश घर के नीचे वाले में कमरे में था और उसकी मां रोज की तरह ऊपर मंजिल पर बरामदे में सो रही थी। रात करीब 12 बजे रामसखी की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। मामले में 22 जनवरी की सुबह मृतका के भाई रमाकांत की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई। पुलिस ने घटना के वक़्त घर पर मौजूद अंकुश को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हफ्ते भर बाद अपनी मां की हत्या करने का जुर्म कुबूल किया। आरोपी के अनुसार वह अपनी मां की डांट से बहुत ज्यादा नाराज था। इसीलिए उसने उसकी हत्या कर दी। इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने बताया कि आरोपी अंकुश ने पहले अपनी मां का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया। फिर फावड़े के बेंत से सिर पर कई वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। लिखापढ़ी कर आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।ीआई के सदस्य पूछताछ के बहाने बुलाकर इस बार कार्रवाई न कर बैठे। इसे लेकर आरोपियों की रात की नींद व दिन का चैन उड़ गया है।