फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Son hanged his mother after killing her for property; police arrested the accused son.

Kaushambi : संपत्ति के लिए मां की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 02:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 02:47 PM IST
सार

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खेरवा गांव में महिला का शव फंदे से लटकने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की छानबीन में आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Son hanged his mother after killing her for property; police arrested the accused son.
किशन किशोर उर्फ बीरू। - फोटो : संवाद।

विस्तार

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खेरवा गांव में महिला का शव फंदे से लटकने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की छानबीन में आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के बेटे को गिरफ्तर कर लिया। कड़ाई से पूछताछ में बेटे ने मां की हत्या की बात कुबूल कर ली। इससे पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपी को एसपी ने मीडिया के सामने पेश करते हुए पूरी घटना का पर्दाफाश कर दिया।

विज्ञापन


चित्रकूट जनपद के राजपुर थाना अंतर्गत कंधवनिया गांव की शीला (55) पत्नी शिव गणेश का मायका धाता फतेहपुर है। सप्ताह भर पहले शीला खेरवा गांव में अपने चचेरे भाई भैरव प्रसाद के घर आई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर भैरव प्रसाद परिवार के साथ खेत चले गए। वापस लौटे तो फंदे से लटकता शीला का शव मिला। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। छानबीन में जुटी पुलिस को जानकारी मिली कि महिला ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। शक के आधार पर पुलिस ने महिला के बेटे किशन किशोर उर्फ बीरू को गिरफ्तर कर लिया। उसने जो सच्चाई बताई उसको सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

मां का गला घोंटा, फिर फंदे से लटका दिया शव

एसपी राजेश कुमार ने मीडिया कर्मियों के सामने आरोपी बेटे किशन किशोर उर्फ बीरू को पेश कियाी। एसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया था। महिला के बेटे किशोर किशोर उर्फ बीरू निवासी कधवनिया राजापुर चित्रकूट को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरी मां शीला देवी के बैंक खाते में तीन लाख रुपये जमा थे। पैसे मांगने पर मेरी मां मुझे पैसे नहीं देती थी। अपने बैंक खाते का नामिनी भी अपने भाई को बनाया था।

जमीन मांगने पर कहती थी कि तुम्हें जमीन नहीं दूंगी। इसको लेकर काफी समय से मां के साथ विवाद चल रहा था। मेरी मां एक साल से अपने भाई दलवीर सिंह निवासी धाता फतेहपुर के यहां रह रही थी। चार दिन पहले मुझे पता चला कि मां अपने चचेरे भाई जय सिंह पुत्र भैरव प्रसाद सिंह निवासी खेरवा मंझनपुर के यहां आई है। इसके बाद मैं अपने साथी के साथ बृहस्पतिवार को खेरवा गांव पहुंच गया। मामा के परिवार के लोगों के खेत पर जाने के बाद मां को घर में अकेली पाकर घर में घुस गया। यहां भी मां के साथ झगड़ा हुआ। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को फंदे से लटका दिया, ताकि आत्महत्या प्रतीत हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed