फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Son had joined the team together with the murder of Munshi

बेटे ने ही साथी संग मिलकर की थी मुंशी की हत्या

Wed, 06 Feb 2019 12:41 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 06 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Son had joined the team together with the murder of Munshi
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
मंझनपुर। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के उरई अशरफपुर निवासी भट्ठा मुंशी की हत्या उसके बेटे ने ही साथी संग मिलकर की थी। चित्रकूट के कुख्यात डकैत के नाम का इस्तेमाल कर धमकी भरा पत्र भी उसी ने लाश के पास फेंका था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


उरई अशरफपुर निवासी पितंबर लाल (70) पड़ोसी गांव मवई स्थित ईंट भट्ठे का मुंशी था। रविवार रात घर से भट्ठा जाते वक्त गांव के बाहर सुनसान स्थान पर सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह लाश मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास ही चित्रकूट के कुख्यात डकैत बबुली कोल का धमकी भरा लेटर पड़ा था। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों ने पसीना छोड़ दिया। मामले में मृतक के बेटे मिश्री लाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने घटना का खुलासा करने के लिए सीओ सिटी एसएन पाठक की अगुवाई में टीम गठित कर दी। सोमवार रात ही पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे कमलेश उर्फ नथन को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए एसपी ने बताया कि कमलेश का उसके पिता पितंबर से बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था। 30 जनवरी को भी दोनों में कहासुनी हुई थी। इसी से नाराज होकर कमलेश ने गांव के ही साथी शिवसागर के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई और रविवार रात वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed