फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Somewhere the Tiranga Yatra took place and somewhere the tricolors were distributed

Kaushambi News: कहीं निकली तिरंगा यात्रा तो कहीं बांटे गए तिरंगे

Sat, 12 Aug 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 12 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the Tiranga Yatra took place and somewhere the tricolors were distributed
मंझनपुर। जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को भी पूरे जोश के साथ मेरी माटी, मेरा देश अभियान चलाया गया। इसमें कहीं पर तिरंगा यात्रा निकली तो कही घर-घर तिरंगा बांटा गया।
विज्ञापन

भरवारी, दारानगर कड़ाधाम, नेवादा, अजुहा, मूरतगंज समेत लगभग हर ब्लॉक और नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजन हुए। कहीं पर स्कूलों से रैली निकाली गई तो कहीं जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा झंडा लोगों को घर-घर जाकर बांटा। स्कूलों में बच्चों को आजादी की लड़ाई से जुड़ी कहानियां सुनाई गईं। ताकि आगे चलकर वह देश को अंग्रेजों के चंगुल से छुड़ाने वाले वीरों को याद कर सकें।
विज्ञापन



भवंस मेहता महाविद्यालय से मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर धर्मेंद्र अग्रहरि की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. रूबी चौधरी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ छात्र-छात्राएं कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरीं। इस मौके पर प्रोफेसर विवेक त्रिपाठी निराला, स्वेता सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह पुरानी बाजार स्थित डाकघर के कर्मचारियों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें डाक निरीक्षक भरवारी उपमंडल राकेश कुमार यादव, सब पोस्ट मास्टर राम भवन, कमल मिश्रा, मो. फैजान, इंद्रजीत, अखिलेश पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आदर्श नगर पंचायत अजुहा की चेयरमैन शांति देवी कुशवाहा ने शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर तिरंगा वितरण किया। बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों को घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ लेखा लिपिक साकेत चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा नेता ओमप्रकाश कुशवाहा, सभासद कौशल्या देवी, सुरेश मौर्य, सोनू अग्रहरि, ऋषभ केसरवानी आदि मौजूद रहे।



बीआरसी से छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा और शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। मुख्य बाजार के अलावा अन्य कई गलियों से होकर यह यात्रा गुजरी। इस दौरान बच्चों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। फिर बीआरसी में यात्रा समाप्त हुई। इस मौके पर रवींद्र नारायन मिश्रा, रत्नेश कुमार, रवींद्र सिंह, आलोक द्विवेदी, ज्योत्सना, अनुराधा वर्मा, सरिता सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed