फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Someone got the sweet bread, then came out in the promotion of a partner

किसी को सुकून की मिली रोटी, तो कोई साथी के प्रचार में निकला

Wed, 08 May 2019 12:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Someone got the sweet bread, then came out in the promotion of a partner
परिवार के साथ बैठकर अखबार पढ़ते भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर। - फोटो : kaushambi
महीने भर की भागदौड़ और सियासी घमासान के बाद कौशाम्बी संसदीय सीट से प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के लिए मंगलवार का दिन काफी सुकून भरा रहा। न प्रचार में जाने का झंझट और न ही कार्यकर्ताओं का हुजूम।
विज्ञापन


ऐसे में परिवार और चंद गिने-चुने कार्यकर्ताओं के साथ जीत-हार का समीकरण लगाते दिन बीता। जनसत्ता दल के प्रत्याशी को छोड़ सारे प्रत्याशियों ने घर में आराम किया।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर सोमवार की देर रात अपने घर पहुंचे। स्ट्रांगरूम में ईवीएम जमा कराने के बाद वह घर गए थे। सुबह रोज की तरह नींद से जगे विनोद ने लेमन टी ली। इसके बाद स्नान और पूजा कर बाहर बैठे सर्मथकों के साथ चुनाव को लेकर चर्चा में जुट गए। नाश्ते के दौरान भी उनके पास एक-दो सर्मथक आते रहे और जीत-हार के समीकरण के बारे में चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में उन्होंने परिवार के साथ सादी दाल, चावल, सब्जी, रोटी और सलाद का सेवन किया।  इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश पासी के भी दिनचर्या की शुरूआत हुई। गिरीश का कहना है कि वह चुनाव में ज्यादा व्यस्त नहीं थे। परिवार के कुछ लोग प्रयागराज और कुछ तिल्हापुर में रहते हैं। प्रचार के दौरान वह बीच-बीच में परिवार के पास आते-जाते रहते थे।


गठबंधन प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज ने भी परिवार के साथ वक्त बिताया, हलांकि उनके पास सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी है, ऐसे में उनका कार्यक्रम मंगलवार की सुबह से ही व्यस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed