{"_id":"60ce42958ebc3e2d9f3430b8","slug":"soldier-posted-in-bandaskalinjer-police-station-dies-suspicious-kaushambi-news-ald308777656","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा के कालिंजर थाने में तैनात सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा के कालिंजर थाने में तैनात सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
soldier posted in bandaskalinjer police station dies suspicious
- फोटो : KAUSHAMBI
बांदा जनपद के कालिंजर थाने में तैनात 2016 बैच के सिपाही की शनिवार सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सिपाही की मौत से उसके पैतृक गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृत सिपाही का शव लेने के लिए परिजन बांदा पहुंच चुके हैं।
पिपरी थाना क्षेत्र के पिपरहाई निवासी बिहारी लाल सरोज खेती किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दूसरे नंबर के पुत्र अमरजीत का 2016 बैच में सिपाही पद पर चयन हुआ था। अमरजीत को बांदा जनपद के तिंदवारी थाने में पहली पोस्टिंग मिली थी। इन दिनों वह नरैनी तहसील के कालिंजर थाने में तैनात था। कालिंजर थाने में तैनात सिपाहियों के अनुसार शुक्रवार की रात में अचानक अमरजीत की तबीयत खराब हो गई।
हालत में सुधार नहीं होने पर उसे नरैनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। शनिवार की भोर में स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बांदा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अमरजीत की मौत हो गई। जानकारी मृतक सिपाही के परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक के पिता बिहारी लाल ने बताया कि छह महीने पहले की उन्होंने बेटे अमरजीत की धूमधाम से शादी की थी। बेटे को कोई बीमारी भी नहीं थी। वहीं मामले में बांदा जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही की किन कारणों से मौत हुई है? फिलहाल साफ नहीं हो सका है।
देर रात उसकी हालत ज्यादा खराब होने की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

soldier posted in bandaskalinjer police station dies suspicious- फोटो : KAUSHAMBI