फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Social organization imposed Free Piaui camp

सामाजिक संस्था ने लगाया नि:शुल्क प्याऊ शिविर

Fri, 22 May 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 22 May 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Social organization imposed Free Piaui camp
करारी (ब्यूरो)। भीषण गर्मी में राहगीरों का गला तर करने के लिए करारी कस्बे में सामाजिक संस्था लार्ड बुद्धा सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से नि:शुल्क प्याऊ  शिविर लगवाया गया है। बृहस्पतिवार को संस्था के प्रबंधक ने कस्बे के प्रमुख चौराहे पर शिविर का उद्घाटन किया। जल्द ही जिले के सभी चौराहों पर संस्था प्याऊ  की व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन

उमस भरी भीषण गर्मी में जिले भर के चौराहों पर लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा दिक्कत राहगीरों को होती है। दुकानदार बगैर कोई खाद्य सामग्री खरीदे उन्हें पानी छूने नहीं देते हैं। ऐसे में लोगों को प्यासा रहना पड़ता है अथवा पाउच में बिकने वाला प्रदूषित पानी खरीदकर पीना पड़ता है। कुछ ही लोग होते ही जो ब्रांडेड कंपनियों का पानी खरीदने की क्षमता रखते हैं। राहगीरों को पानी की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़े इसके लिए सामाजिक संस्था लार्ड बुद्धा सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने की ओर से बृहस्पतिवार को करारी में नि:शुल्क प्याऊ शिविर लगाया गया।
विज्ञापन


शिविर का उद्घाटन करते हुए संस्था के प्रबंधक रवीन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि यह शिविर पूरी गर्मी चलेगा। जिले के अन्य चौराहों पर भी जल्द ही यह व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर जगदीश केसरवानी, विजय वर्मा, राहुल वर्मा, प्रदीप केसरवानी, इम्तियाज सलमानी, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed