फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sndigddsha kiln - worker 's death

संदिग्धदशा में भट्ठा-मजदूर की मौत

Wed, 21 Jan 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 21 Jan 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
सेवढ़ा गांव के रहने वाले एक भट्ठा मजदूर की मंगलवार की सुबह संदिग्धदशा में मौत हो गई। घर के भीतर फंदे से उसकी लाश लटकती मिली। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, सूचना पर आई पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में चर्चा है कि पत्नी से झगड़ने के बाद गुस्से में आकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सेवढ़ा गांव का रहने वाला जगरूप (42) पुत्र झिंगई लाल ईट भट्ठे में मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह उसकी लाश घर के भीतर फंदे से लटकती मिली। युवक के मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया। चीख-पुकार  सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। साथ ही घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस भी आई। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के संदर्भ में पत्नी और परिवार के लोग कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। वहीं गांववालों में रही चर्चा पर गौर करें तो रात किसी बात पर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। ग्रामीणों का मानना है कि इसी झगड़े के बाद गुस्से में आकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मामले में एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। तभी आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed