फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Snakebite: The family members spent time in the bushfire, the farmer lost his life

सर्पदंश : झाड़फूंक में घरवालों ने बिता दिया समय, किसान की चली गई जान

Tue, 19 Jul 2022 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Snakebite: The family members spent time in the bushfire, the farmer lost his life
21 वीं सदी में दोआबा के लोग अंधविश्वास के भंवरजाल में जकड़े हैं। खासकर सर्पदंश जैसी घटनाओं में लोग घटना के पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़फूंक कराते हैं। नतीजतन अस्पताल ले जाने तक काफी देर हो जाती है। ऐसी ही एक घटना में सर्पदंश के शिकार व्यक्ति की झाड़फूंक में समय गंवाने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के तरना गांव निवासी हरिश्चंद्र सिंह (50) किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार सुबह वह खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सर्प ने डस लिया। हरिश्चंद्र के शोर मचाने पर दूसरे खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को खबर दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हर्षराज सिंह का कहना है परिवार के लोग हरिश्चंद्र को इलाज के लिए ले जाने के बजाय झाड़फूंक वालों के पास ले गए। झाड़फूंक से हरिश्चंद्र को राहत नहीं मिलने पर परिवार के लोग प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने हरिश्चंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में स्नैक बाइक के इंजेक्शन उपलब्ध हैं। जिले में खासकर खासकर तीन तरह के सांप पाए जाते हैं। हर सांप जहरीला नहीं होता। इसलिए लोगों को चाहिए की झाड़फूंक व तंत्रमंत्र के बजाय चिकित्सक के पास मरीज को ले जाएं। वहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया जाएगा। अक्सर अस्पताल लाने में सर्पदंश के शिकार लोगों को परिवार के सदस्य देर कर देते हैं। इसकी वजह से मौत हो रही है।
डॉ. एचपी मणि, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed