फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SMS will lift food information

एसएमएस से मिलेगी खाद्यान्न उठान की जानकारी

Wed, 20 May 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 20 May 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार अब गरीबों के निवाले पर डाका नहीं डाल सकेंगे। महीने में कितना राशन और केरोसिन का उठान किया गया, ग्रामीण एसएमएस के जरिए सूचना प्राप्त कर सकते है। कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। डीएसओ ने बताया कि कार्डधारक कार्यालय में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करा सकते हैं।
विज्ञापन


खाद्य एवं रसद विभाग ने कार्डधारकों की आए दिन मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने की कवायद शुरू कर दी है। किस दुकानदार को किस महीने में कितनी केरोसिन और खाद्यान्न का एलाटमेंट (उठान) किया गया। इसकी जानकारी एसएमएस से कार्डधारक प्राप्त कर सकते है। जिला पूर्ति अधिकारी अखिल सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त करने के लिए संबंधित व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर और नाम रजिस्टर्ड कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद एसएमएस करते ही उपभोक्ता को दुकानदार के एलाटमेंट की सूचना उपलब्ध करा दी जाएगी। ऐसे में कोटेदार कार्डधारकों के साथ मनमानी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


गरीबाें के घर नहीं रहेगा अंधेरा
मंझनपुर(ब्यूरो)। मिट्टी के तेल में की गई कटौती से गरीबों के घर अंधेरा नहीं रहेगा। जिला पूर्ति अधिकारी अखिल सिंह ने बताया कि जिले की सरकारी दुकानों का अब तक 852 हजार लीटर मिट्टी के  तेल का उठान होता है। इसमें से 48 हजार लीटर प्रतिमाह कटौती की गई है। बताया इस कटौती का थोड़ा-थोड़ा असर बड़े दुकानदारों को पड़ेगा। प्रति दुकान 25 से 75 लीटर की कमी आएगी। ऐसे में दुकानदार कार्डधारकों को मानक के अनुरूप केरोसिन का वितरण करेंगे। कार्डधारकों से अधिक कटौती किए जाने पर जांच कर दोषी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed