{"_id":"57000ad74f1c1b887ff00162","slug":"smadhan-divas","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस: सैनी पहुंचे डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस: सैनी पहुंचे डीआईजी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी ने सुनी समस्याएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अचानक डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही आ धमके। करीब घंटेभर तक कोतवाली में बैठकर उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनी। सीओ को इन सभी शिकायतों का 5 दिन के भीतर निस्तारण करके रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीआईजी के सामने कुल 11 लोग अपनी शिकायतें लेकर आए थे। इसी तरह से मंझनपुर समेत अन्य थानों में भी समाधान दिवस हुआ।
पुलिस से संबंधित आमजन की शिकायतों के निस्तारण के लिए शासन ने शनिवार को तहसील दिवस की तरह समाधान दिवस का आयोजन शुरू किया है। शनिवार को जनपद के सभी 12 थानों में इसका आयोजन हुआ। सैनी कोतवाली में सिराथू के तहसीलदार सुशील यादव और सीओ जन समस्याएं सुन रहे थे। तभी दिन में करीब 12.40 बजे अचानक डीआईजी इलाहाबाद जितेंद्र कुमार शाही सैनी आ धमके। उन्होंने समाधान दिवस में बैठ कर फरियादियोें की समस्याएं सुनी। इस दौरान 11 फरियादियों ने अपनी समस्याएं डीआईजी के सामने रखी। डीआईजी ने लोगों की शिकायत सुनी और सीओ सिराथू को समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही समाधान दिवस के शिकायतों को पंजीकृत करके इसके निस्तारण आदि को अपडेट रखने की हिदायत दी। शिकायतें सुनने के बाद डीआईजी ने सैनी कोतवाली का मुआयना भी किया। अपराध रजिस्टर चेक करने के दौरान लंबित विवेचओें की लंबी फेहरिस्त देखकर उन्होंने गुस्सा भी जताया। इन विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करने का निर्देश मातहतों को दिया। इधर, मंझनपुर कोतवाली में एसडीएम लालजी मिश्र और सीओ सिटी रमाकांत यादव ने शिकायतों की सुनवाई की। सीओ ने बताया कि कुल 10 शिकायतें आई थी। इनमें 8 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है।