फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Slow pace of player registration at the district sports stadium

Kaushambi News: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के पंजीकरण की रफ्तार सुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of player registration at the district sports stadium
टेवां स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास करता खिलाड़ी। संवाद
नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम अब भी खिलाड़ियों की तलाश में जुटा हुआ है। बीते वर्ष जहां कुल 195 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, वहीं इस सत्र में अब तक केवल 140 खिलाड़ियों का ही रजिस्ट्रेशन हो सका है। इससे खेल गतिविधियों की रफ्तार थोड़ी प्रभावित नजर आ रही है।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास कराया जाता है, जिसके लिए हर सत्र में नया प्रवेश लेना अनिवार्य है। 18 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी मात्र 150 रुपये प्रवेश शुल्क देकर साल भर स्टेडियम की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। वहीं, 18 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों को पहले महीने 300 रुपये देने होंगे, जिसमें 200 पंजीकरण व 100 रुपये प्रोत्साहन समिति शुल्क शामिल है। इसके बाद प्रतिमाह 200 रुपये सुविधा शुल्क देना होगा, पंजीकरण के लिए आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक हैं।
विज्ञापन

इस सत्र में एक अप्रैल से अब तक क्रिकेट में 60, खेलो इंडिया के तहत 30, हॉकी में 40 और करीब 12 अन्य खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। स्टेडियम में हॉकी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स व क्रिकेट के कोच मौजूद हैं, जिनकी देखरेख में सुबह-शाम मौसम ठंडा होने पर रोजाना 100 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed