{"_id":"5f7a050cbffa8e80d70027c3a6c88758","slug":"sleeping-on-the-roof-trying-to-rape-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत में सो रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत में सो रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Sun, 07 Jun 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
पइंसा (ब्यूरो)। मोहब्बतपुर पइंसा इलाके के एक गांव की किशोरी के साथ शुक्रवार की रात पड़ोसी ने दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी छत पर अकेले ही सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य आंगन में सोए थे। आरोप है कि आधी रात पड़ोसी युवक दीवार फांदकर आया और दबोचकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। खुद युवक के चंगुल से बचाने के लिए किशोरी चीखने-चिल्लाने लगी। चीखें सुनकर परिवार के लोग भागकर छत पर पहुंचे। परिजनों को आता देख युवक किसी से कुछ भी नहीं बताने की धमकी देते हुए भाग निकला। शनिवार को किशोरी के पिता ने इसकी तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन