फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Slaughter attack on police team, two soldiers injured

पुलिस टीम पर कातिलाना हमला, दो सिपाही जख्मी

Mon, 14 Dec 2020 12:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Slaughter attack on police team, two soldiers injured
Slaughter attack on police team, two soldiers injured - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। चरवा के उदाथू गांव में मारपीट के एक मामले की विवेचना करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। हमले में दो सिपाहियों को काफी चोटें आई हैं। शोरगुल सुन जुटे कुछ समझदार लोगों ने दखल देकर किसी तरह से हमलावरों को शांत कराया। वहीं, पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जख्मी सिपाहियों को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के उदाथू गांव में सात दिसंबर को लालचंद्र और अनुज कुमार के बीच पिछले दिनों विवाद हुआ था। मामले में अनुज ने लालचंद्र व उसके बेटे कमिया और सोनू के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया। रविवार को इसी मामले की विवेचना के लिए एसआई आदित्य सिंह अपनी टीम के साथ गांव गए थे। जैसे ही पुलिस टीम आरोपी लालचंद्र के दरवाजे पर पहुंची तभी लालचंद्र और उसकी बेटी रेखा व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। ईंट पत्थर से हमला करते हुए पुलिसकर्मियों को खदेड़ लिया।
विज्ञापन

हमले में सिपाही देवेंद्र प्रताप सिंह और महिला सिपाही सीमा सिंह को गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर चरवा संतशरण सिंह ने घायल सिपाहियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में एसआई आदित्य सिंह की तहरीर पर लालचंद्र, कमिया, रेखा, सोनू व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, केस दर्ज
मंझनपुर। चायल कस्बे में ब्याही एक विवाहिता को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता का मायका मध्य प्रदेश में है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के संगरौली जनपद के बेडन थाना अंतर्गत करकोसा गांव निवासी दादू की पुत्री रामरती की शादी आठ सितंबर 2018 को चायल खास निवासी दक्खी लाल के पुत्र कैलाश चंद्र के साथ हुई थी। बता दें कि दंपती ने कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बाद से रामरति का पति कम दहेज मिलने को लेकर उसे मारने-पीटने लगा। रामरती के मुताबिक उसके पति ने छह सितंबर 2020 को उसे कमरे के अंदर बंद कर बुरी तरह पीटा और किसी से कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।

डरी सहमी रामरती एक क्लीनिक में अपना इलाज कराने के बाद किसी तरह अपने मायके चली गई। मायके पहुंची विवाहिता ने परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष से बात कर सुलह करने को कहा, लेकिन बात नहीं बनी। रविवार को पीड़िता ने पिपरी कोतवाली में तहररीर दी। पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed