{"_id":"68585c66c6a44418260f8743","slug":"six-people-including-a-couple-were-beaten-up-case-registered-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127079-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दंपती समेत छह लोगों को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दंपती समेत छह लोगों को पीटा, केस दर्ज
Mon, 23 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के सैयद सरावां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दंपती समेत छह लोगों की पिटाई की गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सैयद सरावां निवासी याशमीन पत्नी भल्लू ने बताया कि 20 जून की शाम उसका बेटा जाकिर पिपरी इलाके के सेवढ़ा गांव निमंत्रण गया था। वहां पड़ोसी इम्तियाज मिल गया और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। उस दौरान लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद लौटते वक्त गुंगवा की बाग के समीप भी उसके बेटे संग अभद्रता की गई। इसका उलाहना देने पर आरोपी अपने परिवार के अज्जू, कल्लू व शानू के साथ घर पर चढ़कर बदसलूकी करने लगा।
विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने पीड़िता के साथ उसके बेटे जाकिर, साबिर, पति भल्लू तथा परिवार के मो. सैफ व मो. हाशिम को भी पीटा। चरवा इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार राम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-- --