फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Six buses joined the fleet of roadways, you will get convenience

रोडवेज के बेड़े में शामिल हुईं छह बसें, मिलेगी सहूलियत

Fri, 10 Jun 2022 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Six buses joined the fleet of roadways, you will get convenience
मंझनपुर चौराहे पर खड़ी रोडवेज - फोटो : KAUSHAMBI
मुसाफिरों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने मंझनपुर के रास्ते महेवाघाट-प्रयागराज मार्ग पर छह नईं बसें दी हैं। हालांकि, यह बसें कौशाम्बी डिपो की नहीं हैं। लीडर रोड व जीरो रोड डिपो की बसों को इस रूट पर लगाया गया है। इससे मंझनपुर के रास्ते प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर बसों की संख्या 19 से बढ़कर 25 हो गई है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

कौशाम्बी जिले में लीडर रोड डिपो के अलावा बांदा व वाराणसी की कुल 19 बसों का बांदा से प्रयागराज, सरायअकिल से कानपुर, पश्चिमशरीरा से कानपुर तक संचालन होता था। बसों की संख्या काफी कम होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों के गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को 25 साल बाद भी डग्गामार वाहनों से सफर करने को मजबूर 18 लाख लोग शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर को संज्ञान में लेकर परिवहन विभाग ने जीरो रोड डिपो व लीडर रोड डिपो की छह और नई बसों को इस रूट पर उतार दिया। इन बसों के संचालन से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल को लेकर यात्रियों ने किया हंगामा
रोजवेज बस डिपो में पानी का इंतजाम नहीं है। यहां ड्यूटी करने वाले कर्मचारी खुद 20 रुपये डिब्बे का पानी पीने के लिए खरीदते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे महेवाघाट की तरफ से आकर एक रोडवेज बस डिपो पर रुकी। उसी वक्त पानी सप्लायर भी आ गया। यात्रियों ने डिब्बे का पानी पीने के साथ ही उसे बोतलों में भरना शुरू किया तो कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर मुसाफिर हंगामा करने लगे। बाद में बस चालक ने हार्न बजाकर चलने का इशारा किया तो मुसाफिर गाड़ी में बैठकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

मुसाफिरों की दिक्कत को देखते हुए छह नई बसों का संचालन प्रयागराज-महेवाघाट मार्ग पर किया गया है। यह बसें मुख्यालय मंझनपुर से गुजरेंगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
प्रेम कुमार, एआरएम लीडर रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed