{"_id":"66c3d606e8358e477c0a76f7","slug":"sisters-tie-a-bond-of-love-on-brothers-wrist-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-115269-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भाई की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार का बंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भाई की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार का बंधन
Tue, 20 Aug 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक हर्षोल्लास और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। बदले में भाइयों ने भी रक्षा करने का वचन देते हुए उन्हें आकर्षक उपहार दिए।
रक्षाबंधन को लेकर रविवार को ही तमाम बहनें अपने-अपने भाइयों के घर तो भाई अपनी बहनों के घर पहुंच गए थे। भद्रा होने के कारण दोपहर डेढ़ बजे के बाद शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और आरती उतारकर मिठाई खिलाई। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। त्योहार को लेकर सोमवार को भी बाजारों में काफी चहल-पहल दिखी। राखी, मिठाई एवं कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की खूब भीड़ रही। प्रमुख कस्बों की दुकानों पर मिठाइयों का स्टऍक भी खत्म हो गया। जोरदार बिक्री होने से दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।
-- -- -- -- -- -- -- -
जिला कारागार में भी मनाया गया रक्षाबंधन
टेंवा स्थित जिला कारागार में भी रक्षाबंधन को लेकर कारागार प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। जेल अधीक्षक अजितेश मिश्रा ने बताया कि जेल के अंदर सिर्फ डिब्बा बंद सोहनपापड़ी ही बंदी भाइयों को खिलाने की अनुमति दी गई थी। खुली मिठाई ले जाने वाली बहनों के मिष्ठान को बाहर ही रखवा दिया गया था। उन्हें कारागार प्रशासन की ओर से मिष्ठान मुहैया कराया गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि त्योहार पर बंदियों से मिलाई करने वालों की खासी भीड़ रही। 650 महिलाएं, इनके साथ 309 बच्चे व छह पुरुष आए थे। बताया कि सभी बंदियों को त्योहार पर खीर-पूड़ी और सब्जी खिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
नगर पालिका अध्यक्ष ने राखी बंधवाकर भेंट किया उपहार
स्थानीय नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी ने विभिन्न वार्डों की बहनों से राखी बंधवाई। उपहार स्वरूप प्रधानमंत्री आवास की चाबी, प्रमाणपत्र एवं साड़ी भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर नगर पालिका के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
टेवां बाजार में लगा रहा घंटों जाम
फोटो- 19
टैवां। रक्षाबंधन पर्व पर टेंवा बाजार में अचानक शाम करीब पांच बजे जाम की स्थिति बन गई। टेवां पुलिस चौकी के सामने से पश्चिमशरीर व महेवाघाट, नारा व ओसा रोड में करीब 500 मीटर तक वाहन एक दूसरे से सटकर खड़े हो गए। लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल रहा। करीब डेढ़ घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। पुलिस के प्रयास के बाद करीब साढ़े छह बजे के बाद रास्ता धीरे-धीरे खुलने लगा। इस बीच लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ घंटे भर की मशक्कत कर जाम समाप्त कराया। संवाद
-- -- -