फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sirathu will be ideal station

आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित होंगे भरवारी-सिराथू

Wed, 23 May 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 23 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
sirathu will be ideal station
gandhi nagar railway station
 दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बसे सिराथू और भरवारी को आदर्श रेलवे स्टेशन  के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा सात गंगा घाटों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। यह सभी कार्य इलाहाबाद में अगले वर्ष लगने वाले कुंभ से पहले पूरे करा लिए जाएंगे। रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक प्राडॅक्ट भी तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में बतौर अध्यक्ष सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि जिले के विकास को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। कुंभ से पहले जिले की तस्वीर बदलने की कोशिश की जा रही है।जिले के सिराथू और भरवारी को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। गंगा नदी के सात घाटों के सौंदर्यीकरण कराने की भी योजना है। इनमें से तीन पर काम प्रारंभ हो चुका है। राष्ट्रीय ग्रामीण एवं आजीविका मिशन के तहत गठित महिला समूहों को स्वावलंबी बनाने के लिए अध्यक्ष की ओर से एक ब्लॉक, एक प्रॉडक्ट तैयार कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। सांसद ने बताया कि समूहों द्वारा तैयार उत्पाद को स्कूल तथा सार्वजनिक संस्थाओं में प्रयोग कराया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहल बैठक में मनरेगा, दीन दयाल अंत्योदय योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना फसल बीमा योजना, उज्जवल डिस्कॉम इंश्योरेंश योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, मिड डे मील, उज्जवला योजना, समेकित बाल विकास योजना, कौशल विकास योजना, डिजिटल इंडिया, टेलीकॉम, रेलवेज, हाईवेज समेत अन्य योजनाओं में हुए कार्यो की समीक्षा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री योजना के तहत बनवाई गई सड़कों के स्थलीय सत्यापन के लिए टीम गठित करने का निर्णय लिया गया।  बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जनप्रतिनिधियों के सुधाव पर काम करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक सदर  लाल बहादुर, चायल के संजय गुप्ता, सिराथू के शीतला प्रसाद पटेल, सीडीओ, डीडीओ के साथ ही तमम जनप्रतिनिधि एवं विभागध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed