फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sirathu , bharwari be in agreement to Riwanchal

सिराथू,भरवारी में हो रीवांचल का ठहराव

Sat, 14 Mar 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sat, 14 Mar 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी के सिराथू और भरवारी स्टेशन पर रीवांचल एक्सप्रेस का ठहराव की मांग सांसद ने रेलमंत्री से की है। सांसद शुक्रवार को सदन में रेल बजट पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने रेलमंत्री से सिराथू और भरवारी स्टेशनों के सौंदर्यीकरण की मांग की।
विज्ञापन


कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर के मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को रेल बजट पर चर्चा के दौरान सदन में बोलते हुए सांसद ने कहा कि 18 साल पहले कौशाम्बी को इलाहाबाद से अलग करके नया जिला बनाया गया था। जिले का मुख्यालय मंझनपुर है। पर, अब तक जिला मुख्यालय रेल परिवहन से दूर बना हुआ है। वहीं कौशाम्बी से होकर गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सिराथू और भरवारी के दो स्टेशन हैं।
विज्ञापन


जहां इस रूट से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों का ठहराव नहीं होता है। इससे कौशाम्बी के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए इलाहाबाद या फतेहपुर जाना पड़ता है। सांसद ने रेलमंत्री और सदन को कौशाम्बी की यातायात समस्या से अवगत कराते हुए सिराथू और भरवारी स्टेशन पर रीवांचल एक्सप्रेस का ठहराव कराए जाने और इन दोनों स्टेशनों के सौंदर्यीकरण की मांग की। सांसद ने सदन को अवगत कराया कि पिछले रेल बजट के दौरान भी उन्होंने अपनी इन सभी मांगों को तत्कालीन रेलमंत्री के सामने रखा था। पर, अब तक इनमें से एक भी मांग पूरी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed