फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sir please, cut off the duty child is sick

सर प्लीज, ड्यूटी काट दीजिए बच्चा बीमार है

Mon, 06 May 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sir please, cut off the duty child is sick
ईवीएम मशीन लेकर रवाना होती पोलिंग टीम। - फोटो : ईवीएम मशीन लेकर रवाना होती पोलिंग टीम।
 चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए मतदान में लगे कर्मचारी पोलिंग पार्टी के रवाना होने तक अपनी ड्यूटी कटवाने का हर संभव प्रयास करते रहे। ड्यूटी कटवाने में सबसे ज्यादा महिला शिक्षक आगे रहीं। कोई खुद को बीमार तो कोई बच्चा छोटा या बीमार होने का बहाना कर ड्यूटी से बचना चाह रही थीं।
विज्ञापन


रविवार को नवीन मंडी ओसा से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इस दौरान तमाम ऐसी शिक्षिकाएं पहुंची जिन्होंने बच्चे के छोटे होने के कारण चुनाव ड्यूटी में जाने में असमर्थता जताई। सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों का मेडिकल लेकर भी लोग पहुंचे थे। मंझनपुर कस्बे में रहने वाली श्वेता केसरवानी सहायक अध्यापक हैं। उनकी चुनाव में ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन


श्वेता ने एबीएसए मंझनपुर डॉ. अविनाश सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बच्चा डेढ़ साल का है। शनिवार की रात से उसकी तबीयत खराब है। रविवार को अवकाश होने के कारण मंझनपुर में बच्चों का डॉक्टर नहीं मिला। इसलिए वह उसे इलाज के लिए प्रयागराज लेकर जाना चाह रही है। इसी तरह शिक्षक धीरज केसरी की भी तबीयत शुक्रवार से काफी खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भी इलाज करा रहे हैं। ऐसे तमाम लोग पहुंचे थे, जो या तो खुद बीमार थे या बच्चों की बीमारी को लेकर ड्यूटी से बचना चाह रहे थे। अफसरों के सामने एकाएक आए इस तरह के प्रार्थना पत्रों से दिक्कत आ गई। फिलहाल अफसर ड्यूटी काटने के बजाय मतदान में लगे कर्मियों को एक-दूसरे के पास टहलाते रहे।

मम्मी की लगी चुनाव में ड्यूटी, पापा संभाल रहे थे बच्चा
मंझनपुर। मतदान में तमाम ऐसी महिलाओं की भी ड्यूटी लगी थी, जिनके बच्चे काफी छोटे थे। चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंची महिलाएं गोद में बच्चे को उठाए थीं। नवीन मंडी ओसा में छाया का इंतजाम नहीं होने के कारण महिला कर्मियों के पति बच्चों को अंगौछे से ढककर पेड़ के छाया की तलाश करते रहे।


इसी तरह तमाम बुजुर्ग चौकीदारों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। कांपते हाथ और डंडे के सहारे चलने वाले यह चौकीदार अपना ड्यूटी प्वाइंट जानने के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed