फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sir... my wife is threatening to kill the whole family, a case has been filed

Kaushambi : साहब... मेरी पत्नी पूरे परिवार को जान से मारने की दे रही धमकी, मुकदमा दर्ज

Fri, 01 Aug 2025 05:06 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 05:06 PM IST
सार

साहब... मेरी पत्नी का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है। वह फोन पर दिन भर अश्लील बात करती रहती है। मना करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रही।

विज्ञापन
Sir... my wife is threatening to kill the whole family, a case has been filed
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

साहब... मेरी पत्नी का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है। वह फोन पर दिन भर अश्लील बात करती रहती है। मना करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रही। शिकायत पर स्थानीय पुलिस से लेकर पुलिस अधिकारी तक गुहार लगा चुके युवक की सुनावाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थांबा अलावलपुर गांव के अशोक कुमार की शादी 10 जुलाई 2024 को करिश्मा साहू पुत्री अखिलेश कुमार साहू निवासिनी ग्राम छोटी मौली थाना चरवा के साथ हुई थी। अशोक कुमार का आरोप है कि करिश्मा उससे कह बार कह चुकी है कि वह किसी और को चाहती है। घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन उसकी शादी कर दी। अशोक कई बार करिश्मा को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसके बाद भी वह आए दिन झगड़ा करती है। वह  फैज नामक युवक से अश्लील बात करती है। मना करने चुप रहने के साथ  हत्या करवाकर लाश गायब करवाने की धमकी देती है। इतना ही नही अशोक के मोबाइल पर व्हटसप पर भी धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहें है। अशोक के परिवार के लोग काफी दहशत में है। घर के बाहर डरवश कहीं आ जा नही पा रहे है। अशोक ने स्थानीय पुलिस से लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अशोक ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed