फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shweta in drama, Sneha topper in slogan

नाटक में श्वेता, स्लोगन में स्नेहा अव्वल

Wed, 29 Jan 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shweta in drama, Sneha topper in slogan
Shweta in drama, Sneha topper in slogan - फोटो : KAUSHAMBI
नाटक में श्वेता, स्लोगन में स्नेहा अव्वल
विज्ञापन

मंझनपुर। गंगा की निर्मलता को लेकर तराई के गांवों में संचालित माध्यमिक स्कूलों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता कड़ा विकास खंड के धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन-कनवार में आयोजित की गई। इसमें मेजबान धर्मादेवी के बच्चों का दबदबा रहा। विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

नाटक प्रतियोगिता में धर्मा देवी की श्वेता राजपूत को प्रथम, स्लोगन में स्नेहा सिंह व जीजीआईसी कड़ा की नेहा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी धर्मा देवी के कृष्ण कुमार को प्रथम व जीपी साहू इंका देवीगंज की स्वाती सिंह को द्वितीय स्थान मिला। निबंध में धर्मा देवी के विपिन कुमार साहू व जीपी साहू के शीलू यादव दूसरे स्थान पर रहे। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में धर्मा देवी की साक्षी सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार रामदत्त त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि ईओ नगर पंचायत अजुहा सूर्य प्रकाश ने विजेताओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर दुर्विजय सिंह,शेर बहादुर सिंह,रमेश सिंह पाल, प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी, शैलेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार मौर्य, शैलेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, अनामिका विद्यार्थी आदि शिक्षक व छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed