फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shubham from Muzaffarnagar and Rahul from Bamrauli became Dangal champions

Kaushambi News: मुजफ्फरनगर के शुभम और बमरौली के राहुल बने दंगल चैंपियन

Tue, 23 Sep 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 23 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shubham from Muzaffarnagar and Rahul from Bamrauli became Dangal champions
कड़ा ब्लॉक के हिसामपुर परसखी गांव में सोमवार को इनामी दंगल का आयोजन किया गया। प्रदेशभर से नामी पहलवानों ने अपनी कलाबाजियों से दर्शकों को खुश कर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

शुरुआत में झूंसी के केसरी पहलवान ने बनारस के पुनीत को हराया। इसके बाद सिराथू तहसील के सुरजीत ने कानपुर के हर्ष तिवारी को पटकनी दी। महिला वर्ग में बनारस की दीक्षा ने गाजियाबाद की तनु को हराकर अपना परचम लहराया। शाम को हुई दंगल चैंपियनशिप ने उत्साह चरम पर पहुंचा दिया। प्रथम चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के शुभम पहलवान और मथुरा के भूपेंद्र आमने-सामने हुए। दोनों ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में शुभम ने जीत दर्ज कर पहली दंगल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

द्वितीय चैंपियनशिप में सिराथू तहसील के बमरौली के राहुल पहलवान और गुलामीपुर के नीरज के बीच आधे घंटे तक कड़ा मुकाबला चला, जिसमें राहुल ने पटकनी देकर दूसरी दंगल चैंपियनशिप जीती। दोनों विजेता पहलवानों को 11-11 हजार रुपये नकद पुरस्कार दंगल कमेटी अध्यक्ष अमरीश कुमार पांडेय ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed