फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shopkeeper killed, eight injured after being hit by uncontrolled parcel vehicle

Kaushambi News: बेकाबू पार्सल वाहन की चपेट में आए दुकानदार की मौत, आठ घायल

Mon, 03 Jun 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 03 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper killed, eight injured after being hit by uncontrolled parcel vehicle
कड़ा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ीमोड़ तिराहे के पास रविवार की देर शाम बेकाबू पार्सल वाहन (कंटेनर) की चपेट में आकर एक दुकानदार की मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक समेत बाजार आए आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सिराथू-लेहदरी मार्ग स्थित टेढ़ीमोड़ तिराहे पर वैसे भी हमेशा चहल-पहल रहती है। रविवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण भीड़ ज्यादा हो गई थी। देर शाम कड़ाधाम की ओर से आए एक पार्सल वाहन ने पहले जूता-चप्पल सिलने वाले थुलगुला निवासी अशोक कुमार (40) को टक्कर मारी। आगे बढ़ा तो सड़क के किनारे सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा उसकी चपेट में आ गया। इसके बाद खरीदारी करने आए कई लोगों को टक्कर मारते हुए वहां खड़ी तीन बाइकों को क्षतिग्रस्त कर पार्सल वाहन एक घर के बाहर लगे टिन शेड से टकरा कर रुक गया।
विज्ञापन

हादसे में दुकानदार, ई-रिक्शा और पार्सल वाहन के चालक समेत नौ लोग घायल हुए। जिनमें से पांच को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। दुकानदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचने के पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पार्सल वाहन के चालक को पकड़ लिया। पहले उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। डीएम राजेश कुमार राय और एसपी बृजेश श्रीवास्तव अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी ली। पार्सल वाहन के चालक को पुलिस ने सीएचसी कड़ा पहुंचाया।
------------
तीन घायलों की हालत नाजुक, एसआरएन रेफर

कड़ाधाम थाना क्षेत्र के शिफा निवासी ई-रिक्शा चालक लखनलाल गुप्ता, रिक्शे पर सवार बरेली के धनपुरा निवासी राजपाल, मंगनापुर फरीदपुर निवासी संतोष, कासगंज जिले के कलानी सिरपुड़ा निवासी अनोखेलाल, उनका बेटा अवनीश, बाजार में खरीदारी करने आए सैनी के मलाका निवासी नितिन और रमाकांत घायल हुए हैं। इनमें से संतोष, अवनीश और अनोखेलाल को मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) रेफर कर दिया गया है।


इनसेट

देवीगंज में मारी थी कार को टक्कर

स्थानीय लोगों का कहना है कि टेढ़ीमोड़ पर हादसे से पहले पार्सल वाहन ने देवीगंज में एक कार को टक्कर मारी दी। वहां से बचकर भागने के लिए चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी थी, जो घटना की वजह बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed