फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shoe business shines with cold weather

Kaushambi News: ठंड के मौसम के साथ जूता कारोबार में चमक

Wed, 24 Dec 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 24 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Shoe business shines with cold weather
ठंड के मौसम में जूता खरीदते युवक। संवाद - फोटो : साईंपुर गांव के पास माइनर कटने से खेतों में भरा पानी।
करारी। सर्दी के मौसम में जिले के प्रमुख कस्बों के फुटवियर बाजार में खरीदारी की रफ्तार तेज हो गई है। दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। महिलाएं बेली और बंद जूते पसंद कर रही हैं। जबकि युवाओं का रुझान स्पोर्ट्स शू की ओर अधिक दिख रहा है। बुजुर्ग वर्ग आरामदायक कैजुअल जूते खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहा है। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों ने पैरों को बचाने का इंतजाम शुरू कर दिया है। महिलाओं में विभिन्न डिजाइनों की वेली की खूब मांग है।
विज्ञापन

वहीं, कॉलेज जाने वाले युवा नई डिजाइन और ट्रेंडी स्पोर्ट्स शू की तलाश में दुकानें खंगाल रहे हैं। हल्के और मुलायम सोल वाले केजुअल जूते खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। करारी में दुकानदार अफजल अहमद ने बताया कि दुकान पर बेली 250 से 500 रुपये तक, स्पोर्ट्स शू 600 से 1500 रुपये तक और कैजुअल जूते 250 से 600 रुपये तक की रेंज मौजूद है।
विज्ञापन

दुकानदार कलीम ने बताया कि साइड इलास्टिक के कारण कैजुअल और सेमी-फॉर्मल दोनों लुक के लिए अच्छे हैं, जबकि फर वाले शूज ठंड से बचाने के साथ-साथ आपको एक ट्रेंडी और वार्म लुक देते हैं। ये जूते 800 से 5000 रुपये तक की कीमत के हैं। फुटवियर कारोबारी परवेज अहमद का कहना है कि ठंड के साथ ही हर आयु वर्ग की जरूरतें बदलने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed