फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shamima is showing unemployed women the path to self-reliance.

Kaushambi News: बेरोजगार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की राह दिखा रहीं शमीमा

Sat, 24 Jan 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 24 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shamima is showing unemployed women the path to self-reliance.
सिराथू ब्लॉक के नारा गांव में महिलाओं को राष्ट्रीय आजीविका मिशन की जानकारी देती समूह सखी शमीमा - फोटो : 1
हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, अगर हौसला मजबूत हो तो रास्ते खुद-ब-खुद बन जाते हैं। सिराथू ब्लॉक के नारा गांव की शमीमा ने इसे सच कर दिखाया है। कभी तलाक के बाद मायके में बोझ समझी जाने वाली शमीमा आज गांव-देहात की अनपढ़ और बेरोजगार महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में समूह सखी और मनरेगा में महिला मेठ की जिम्मेदारी निभाकर वह सैकड़ों महिलाओं को रोजगार से जोड़ रही हैं।
शमीमा की शादी करीब दस वर्ष पहले अनेढ़ा गांव में हुई थी। शादी के दो साल बाद पति ने तलाक दे दिया, जिसके बाद वह मायके लौट आईं। कोरोना काल में परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन

उन्होंने चेतना महिला स्वयं सहायता समूह का गठन कर महिलाओं के साथ मिलकर मोमबत्ती बनाने का काम शुरू किया। इसके बाद शमीमा ने न केवल अपने गांव बल्कि आसपास के क्षेत्रों की अनपढ़ और बेरोजगार महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतल, उजाला, उन्नति, नारी शक्ति, तारा, चांद, रानी लक्ष्मीबाई सहित करीब 20 स्वयं सहायता समूहों का गठन कराया। आज इन समूहों से जुड़ी महिलाएं कॉस्मेटिक की दुकान, भैंस पालन, अचार-मुरब्बा निर्माण, ई-रिक्शा संचालन जैसे कार्य कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।

सहायक विकास अधिकारी (स्वरोजगार) महेंद्र कुमार ने बताया कि नारा गांव में वर्तमान में 37 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनमें शमीमा की भूमिका सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed