Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Several auspicious alignments will coincide on Kartik Purnima, and Dev Deepawali will be celebrated with great fervor.

Kaushambi News: कार्तिक पूर्णिमा पर बनेंगे कई शुभ योग, देव दीपावली की रहेगी धूम

Tue, 24 Nov 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 24 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Several auspicious alignments will coincide on Kartik Purnima, and Dev Deepawali will be celebrated with great fervor.
कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मंगलवार 24 नवंबर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस बार पूर्णिमा पर कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा स्नान, दीपदान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। काशी समेत देशभर में देव दीपावली भी मनाई जाएगी।
विज्ञापन

हुबलाल संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य पं. ज्ञानेंद्र शास्त्री ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह 6:51 बजे से रात 11:25 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके साथ कृत्तिका नक्षत्र और परिघ योग का संयोग बनेगा। बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी-नारायण राजयोग और गुरु और मंगल की युति से गुरु-मंगल योग भी बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इन योगों में शुभ कार्य करना फलदायी माना जाता है। उन्होंने बताया कि मंगल, गुरु और केतु की युति को लेकर भी विशेष ज्योतिषीय चर्चा है। इसे 18 साल बाद बनने वाला त्रिग्रही योग बताया जा रहा है।
विज्ञापन

-------------

देव दीपावली का विशेष महत्व
पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर का वध किया था। इससे प्रसन्न होकर देवताओं ने काशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसी स्मृति में देव दीपावली मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
भगवान विष्णु की आराधना का विधान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था। चातुर्मास के बाद श्रीहरि के योगनिद्रा से जागने के उपलक्ष्य में भी इस तिथि का विशेष महत्व है।

------------

शाम को घरों और घाटों पर जलेंगे दीप
पूर्णिमा पर सुबह स्नान के बाद भगवान शिव, विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। शाम को घरों, मंदिरों और तुलसी के पास दीप जलाने के साथ पवित्र नदियों के घाटों पर दीपदान किया जाएगा। जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करने की भी परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed