फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Seven teachers absent from duty, salary stopped

Kaushambi News: ड्यूटी से सात शिक्षक गैरहाजिर, रोका वेतन

Sat, 12 Aug 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 12 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Seven teachers absent from duty, salary stopped
मंझनपुर। परिषदीय स्कूलों की दशा सुधरती नहीं दिख रही है। बीएसए के निरीक्षण अभियान के बावजूद बेपरवाह शिक्षकों की आदतों में सुधार नहीं हो रहा है। इससे स्कूलों में पठन-पाठन का माहौल नहीं बन पा रहा है। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की टीम के निरीक्षण में विभिन्न स्कूलों के सात शिक्षक गैरहाजिर मिले। इस पर बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा ने अनुपस्थित शिक्षकों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दे दिया।
विज्ञापन


इन दिनों बीएसए अभियान चलाकर रोजाना अलग-अलग क्षेत्र के 50 स्कूलों का निरीक्षण करा रहे हैं। शुक्रवार को सभी खंड शिक्षाधिकारियों एवं जिला समन्वयकों की टीम लगाकर कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के 50 विद्यालयों का निरीक्षण कराया। इस दौरान स्कूलों की तस्वीर बदहाल मिली। बीएसए ने खुद करीब आठ बजे सदर ब्लॉक के गौसपुर टिकरी प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। यहां 152 के सापेक्ष मात्र 77 बच्चे मिले।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के संबंध में शिक्षक कोई जानकारी नहीं दे सके। 8.31 बजे कंपोजिट विद्यालय जजौली पहुंचे बीएसए को 263 के सापेक्ष 161 बच्चे मिले। सरसवां ब्लॉक के जाफरपुर महावां प्राइमरी स्कूल में सुबह नौ बजे तक 380 के सापेक्ष मात्र 160 बच्चे मिले। विद्यालय परिसर में साफ सफाई का अभाव और एमडीएम की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


9.18 बजे प्राथमिक विद्यालय दानपुर महावां पहुंचे बीएसए को 317 की जगह सिर्फ 185 बच्चे और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 171 के सापेक्ष 107 बच्चे मिले। सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बरलहा में 104 के सापेक्ष मात्र 63 बच्चे उपस्थित पाए गए। अन्य टीमों ने कौशाम्बी ब्लॉक के 45 विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान सात शिक्षक/शिक्षिका अनुपस्थित पाए गए। इनका अनुपस्थित दिवस का वेतन अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed