फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Seven rounds before the broken relationship

सात फेरे लेने से पहले टूटा रिश्ता

Mon, 08 Dec 2014 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सात फेरे लेने से पहले ही दहेज लोभियों ने रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि मंगनी होने के बाद वरपक्ष के लोग एक लाख रुपये और दहेज मांग रहे थे। इंकार करने पर उन्होंने शादी करने से मना कर दिया। बिरादरी की पंचायत के बाद भी बात लड़के वाले शादी को तैयार नहीं हुए। इस पर युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी महेवाघाट कोतवाली के सरसवां गांव निवासी सुरेश कुमार के साथ तय हुई थी। युवती के पिता ने बताया कि मंगनी की रस्म हो गई थी। मंगनी होने के बाद वह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ बेटी की होने वाली ससुराल शादी की तारीख पक्की करने गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान दूल्हे वालों ने एक लाख रुपये की और मांग की। उसने जब और अधिक दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो उन लोगों ने शादी करने से ही इंकार कर दिया। बेटी की शादी न टूटने पाए। इसके लिए लड़कीवालों ने बिरादरी के लोगों को बुलाकर वरपक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास भी किया। कई बार बिरादरी की पंचायत भी हुई। पर, कोई बात नहीं बन सकी। शनिवार को युवती के पिता ने मंझनपुर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुरेश कुमार समेत चार लोगों के रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंझनपुर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा  रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed