{"_id":"5d2a2b198ebc3e6d0a3ded93","slug":"seven-lakh-rings-to-steal-from-shop-in-sirathu-kaushambi-news-ald249357786","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिराथू में दुकान से सात लाख की अंगूठियां चोरी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिराथू में दुकान से सात लाख की अंगूठियां चोरी!
विज्ञापन

स्वर्णकार ने दो महिलाओं को पकड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। कस्बे में सक्रिय टप्पेबाज महिलाओं ने एक सराफा की दुकान से करीब सात लाख रुपये की अंगूठी पार कर दिया। इससे कारोबारी के पैरो तले जमीन खिसक गई। उसने पुलिस को बताए बिना दोनों संदिग्ध महिलाओं को शनिवार को पकड़ लिया। पुलिस ने इनकों हिरासत में ले लिया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों टप्पेबाज महिलाओं का गैंग सक्रिय है। चार जुलाई को गैंग में शामिल दो महिलाओं ने सिराथू कस्बा स्थित हरिमोहन वर्मा की ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। व्यापारी के मुताबिक दो संदिग्ध महिलाएं उसकी दुकान पर आईं और अंगूठी आदि दिखाने के लिए कहा। जेवर निकालकर दुकानदार ने सामने रखा तो इन महिलाओं ने चालाकी से सोने की अंगूठी का एक डिब्बा पार कर दिया। महिलाओं के जाने के बाद जैसे ही हरिमोहन को लगभग सात लाख रुपये की 50 अंगूठियाें से भरा डिब्बा गायब होने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। कारोबारी का कहना है कि उसने महिलाओं को पकड़ने के लिए इस घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की थी, जिससे महिलाएं सजग न हो पाएं। इसी बीच हफ्तेभर बाद शनिवार को दोनों संदिग्ध महिलाएं कस्बे के अन्य ज्वेलरी शॉप में देखी गईं। देखते ही सराफ ने अपने परिजनों और व्यापारियों की मदद से इन महिलाओं को दबोच लिया। सूचना के बाद पहुंचे सिराथू चौकी प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने घटना की जानकारी हासिल कर महिलाओं को हिरासत में ले लिया। सैनी कोतवाल एपी तिवारी का कहना है कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है, वह रोने के साथ खुद को बेकसूर बता रही हैं। उनकी दशा देखकर नहीं लगता कि वह इतनी बड़ी टप्पेबाज होंगी। कोतवाल का यह भी कहना है कि दुकानदार एक साथ 50 सोने की अगूंठी चोरी होने की बात कर रहा है, जो गले नहीं उतर रही है।